Nainital-Haldwani News

गौलापार वैंडी स्कूल की छात्रा निर्जला मेहरा का उत्तराखंड महिला टीम में चयन, बधाई दीजिए

Ad

Uttarakhand Womens Cricket Team: नैनीताल जिले के कई बच्चों ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। ये सिलसिला महिला वर्ग में जारी है। किसी भी खिलाड़ी के लिए जरूरी है कि एज ग्रुप से राज्य की टीम का हिस्सा होना और फिर मौके को भुनाना। एक मौका गौलापार की निर्जला मेहरा को भी मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्जला मेहरा का चयन उत्तराखंड महिला अंडर-15 टीम में हुआ है। वैंडी स्कूल में पढ़ने वाली निर्जला मेहरा पिछले 6 साल से क्रिकेट खेल रही है। उनकी प्रतिभा को निखारने का काम कोच जसवीर सिंह ने किया, जो निर्जला मेहरा को भगवती क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग देते हैं। निर्जला मेहरा का चयन उत्तराखंड महिला टीम में बतौर बल्लेबाज व माध्यम गेंदबाज के रूप में हुआ है।

उनके चयन ने विद्यालय का नाम भी रौशन किया है। प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी में निर्जला मेहरा के चयन को विद्यालय की एक और उपलब्धि बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल में अच्छा करने वाले युवा कुछ अलग होते हैं। वो जहां जाते हैं ऊर्जा का संचार करते हैं। खेल बच्चों को हर वक्त आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस बीच स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ भावना बावड़ी , HOD वीरेंद्र सिंह रावत, मंजू थापा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

बता दें कि महिला अंडर-15 वनडे टूर्नामेंट की शुरुआत 17 नंवबर से हो रही है। उत्तराखंड को पहला मुकाबला सौराष्ट्र के खिलाफ रायपुर में खेलना है। टीम को लीग में पांच मुकाबले खेलने हैं। सभी को उम्मीद है कि लीग में शानदार प्रदर्शन कर टीम नॉक आउट में प्रवेश करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top