Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी काव्या गुरुरानी को बधाई, CBSE परीक्षा में मिले 495 अंक

Ad

Haldwani news: CBSE 10th result 2024: Kavya gururani: आज हल्द्वानी की बेटियों ने शहर का नाम हर क्षेत्र में रोशन किया है। हल्द्वानी की बेटियों ने अपनी मंजिल ही ऐसी रखी है जहां पर कामयाबी का मतलब है उत्तराखंड और देश में हल्द्वानी का नाम रोशन करना। और एक बार फिर हल्द्वानी की बेटी के परिश्रम ने शहर का नाम रोशन कर दिखाया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की काव्या गुरुरानी की। जिन्होंने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 500 में से 495 अंक प्राप्त किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

तीन विषय में प्राप्त किए 100 में से 100 अंक

काव्या गुरुरानी निर्मला कान्वेंट में हाईस्कूल की छात्रा हैं। और उन्होंने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 500 में से 495 अंक प्राप्त किए हैं। काव्या ने अंग्रेजी, आईटी और विज्ञान में 100 मेें से 100 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं गणित में 100 में से 98, हिंदी में 99 और एसएसटी में 98 अंक प्राप्त किए हैं। आदर्श नगर मुखानी निवासी काव्या के पिता संजय गुरुरानी जीआईसी ऊधमसिंह नगर के सरकारी स्कूल में अध्यापक और मां लक्ष्मी गृहिणी हैं। काव्या के माता-पिता ने बताया कि गणित विषय के लिए काव्या ने ट्यूशन लगाया था। और अब वे इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। और इसकी तैयारी जल्द ही शुरू करेंगी। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। काव्या की इस उपलब्धि पर हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से उन्हें बहुत ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top