Pithoragarh News

बेटी को शाबाशी दें, पिथौरागढ़ की निशा खड़का ने CSIR नेट परीक्षा में देशभर में मारा टॉप

Ad

पिथौरागढ़: शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ता देख अच्छा लगता है। खासकर देवभूमि की बेटियां लगातार नए नए मुकाम पर पहुंच रही हैं। पिथौरागढ़ की निशा खड़का ने देश भर में अपनी पहचान बनाई है। दरअसल निशा ने सीएसआईआर की द्वारा आयोजित कराए जाने वाली नेट परीक्षा में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित कराई जाती है। इस परीक्षा में पिथौरागढ़ जनपद के ग्राम बड़खालेख की रहने वाली निशा खड़का ने ऑल इंडिया में पहली रैंक प्राप्त की है। लाजमी है कि बेटी की सफलता के बाद से उनके गांव में जश्न का माहौल है।

निशा ने फरवरी में तीसरी बार नेट परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम गुरुवार को आया। देश की कठिनतम परीक्षाओं में शामिल नेट परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल करना वाकई बहुत बड़ी बात है। निशा अपनी सफलता का श्रेय दादा श्याम सिंह खड़का, सेना में कार्यरत पिता गोविंद सिंह खड़का, माता गोविंदी देवी और अपने तमाम टीचर्स को देती हैं।

ग्राम बड़खालेख से पांचवी तक की पढ़ाई करने वाली निशा ने आठवीं की पढ़ाई विवेकानंद बड़खालेख और नौवीं की पढ़ाई शैल कुमारी से की है। फिर जीजीआईसी से हाईस्कूल और इंटर पढ़ने के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधीन पिथौरागढ़ महाविद्यालय से निशा ने स्नातक और स्नातकोत्तर में डिग्री हासिल की है। एमएससी वनस्पति विज्ञान में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी है। निशा की छोटी बहन अल्मोड़ा से पीएचडी तो भाई राहुल महाविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top