Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की निशा मेहता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, साकार हुआ दादा-पिता का सपना

Ad

पिथौरागढ़: देश सेवा करने का जो जज़्बा देवभूमि के बेटों में दिखता है, ठीक वही जज़्बा प्रदेश की बेटियों में भी है। इसकी बानगी समय समय पर दिखती रही है। इस बार फिर एक ऐसा ही मौका आया है। नायल गांव की निवासी निशा मेहता भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बन गई है। जिसके बाद से उनकी गृह क्षेत्र से लेकर आसपास के इलाकों में हर्ष का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के नायल गांव एवं वर्तमान में हल्द्वानी तहसील क्षेत्र की रहने वाली निशा मेहता भारतीय सेना की मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बन गई है। निशा पहले से ही सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती है। बेटी के पिता और दादा भी सेना में रहकर देश की सेवा कर चुके हैं।

निशा के पिता धीरज सिंह मेहता थल सेना से सेवानिवृत्त है। उधर, उनके दादा महेंद्र मेहता ने नेवी (भारतीय नौसेना) में अपनी सेवाएं दी हैं। कहीं ना कहीं, निशा ने सेना में जाकर पिता और दादा का सपना भी पुरा किया है। MNS लखनऊ से 4 साल की ट्रेनिंग करने के बाद अब निशा को लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ है। निशा हमेशा से पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल कूद में भी आगे रही हैं। वह राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top