Jobs

सरकारी नौकरी का मौका, NMDC में निकली बंपर पदों पर भर्ती

Ad

Job News: देश की सरकारी कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NMDC) ने 995 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती में बीएससी, डिप्लोमा और ITI पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 साल है, जबकि SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग को 150 रुपये फीस देनी होगी, SC/ST, PwBD, पूर्व सैनिक और विभागीय उम्मीदवारों को फीस में छूट मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के बाद शारीरिक योग्यता या ट्रेड टेस्ट होगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले 6 महीने 18,500-19,500 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा, उसके बाद वेतन 31,850 से 35,040 रुपये प्रति माह होगा। आवेदन NMDC की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर ऑनलाइन करना होगा। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, मार्कशीट, प्रमाण पत्र और सिग्नेचर शामिल हैं। यह अवसर सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top