Uttarakhand News

उत्तराखंड:कई जिलो में सामने नहीं आए कोरोना के मामले, टॉप पर है अल्मोड़ा

Ad

हल्द्वानी: राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की रफ्तार कम हो रही जो लोगों को राहत दे रही है। पिछले एक साल से देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। वैक्सीन के आने के बाद कोरोना वायरस के मामलों में भी कमी आई है। उत्तराखंड में अब कई ऐसे जिले हैं जहां पर कोई मामला सामने नहीं आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस लिस्ट में अल्मोड़ा सबसे आगे है, जहां पिछले आठ दिन में कोरोना वायरस के मामले सामने नहीं आए हैं। वही बागेश्वर में तीन, चमोली में तीन, टिहरी में 2, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में पिछले एक दिन में कोई मामला सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना वायरस के 96129 केस सामने आए हैं जिसमें से 91966 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। रिकवरी रेट 95.67 प्रतिशत हो गया है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या अब 1175 हो गई है।

रविवार को उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 61 नए मामले सामने आए है जबकि 86 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले से 28 ,हरिद्वार से 11, नैनीताल जिले से 10 , उधमसिंह नगर से 09 , रुद्रयाग में 1 और चंपावत में 1 कोरोना वायरस का मामला सामने आया। पौडी, टिहरी, पिथौरागढ़,अल्मोड़ा, ,बागेश्वर,चमोली और  उत्तरकाशी में एक भी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया। उत्तराखंड में 1644 संक्रमित की मौत हो चुकी है। रविवार को एक मरीज की मौत का मामला सामने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top