Uttarakhand News

मसूरी में बिना कोरोना रिपोर्ट के पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री

मसूरी में बिना कोरोना रिपोर्ट के पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री
Ad

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर कमी जरूर आई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि लापरवाही का क्रम शुरू कर दिया जाए। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए देहरादून जिले में आदेश जारी कर दिया गया है। खासकर मसूरी घूमने आने का प्लान बना रहे पर्यटकों को ये खबर अंत तक पढ़नी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रदेश में 21 सितंबर की सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इसी क्रम में देहरादून जिले में एसओपी प्रभावी कर दी गई है। शासनादेश के अनुसार ही देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। वीकेंड पर मसूरी को संक्रमण से बचाने के लिए नियम बनाए गए हैं।

मसूरी आने वाले लोग ध्यान दें कि मसूरी में वीकेंड पर आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट के बिना किसी भी पर्यटक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी के अनुसार मसूरी में प्रवेश के लिए होटल की बुकिंग भी आपको दिखानी होगी। चूंकि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं, इसलिए लापरवाही नहीं की जा सकती है।

बहरहाल होटलों की क्षमता व भीड़ पर नियंत्रण के लिहाज से एक दिन में अधिकतम 15 हजार पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। खास बात ये भी है कि माल रोड पर शाम पांच बजे के बाद वाहनों की पार्किंग नहीं हो सकेगी। इसके साथ ही बारिश के आसार को देखते हुए जिलाधिकारी ने सहस्रधारा, गुच्चूपानी व मसूरी में नदी, तालाब, झरनों में प्रवेश के प्रतिबंधित को भी यथावत रखा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top