Uttarakhand News

सुडान से लौट रहे हैं उत्तराखंडवासी, रोडवेज ने निशुल्क यात्रा का किया ऐलान

बारिश ने जाम किए उत्तराखंड रोडवेज बसों के पहिए,पहाड़ जाने वालों की बढ़ी परेशानी
Ad

देहरादून:  सूडान में गृहयुद्ध चल रहा है। भारत सरकार फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन कावेरी चलाया हुआ है जिसके जरिए वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल रही है। सूडान में हालात बेहद खराब हैं। वहीं उत्तराखंड के कई लोग सुडान में फंसे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के लोगों के लिए परिवहन निगम ने ऐलान किया है। उत्तराखंड के नागरिकों को राज्य सरकार ने परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में उत्तराखंड लाने के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली आईएसबीटी से उत्तराखंड की बसों का संचालन होता है, जिन्हें उत्तराखंड आने के लिए कोई टिकट नहीं देना होगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा कि  सूडान से भारत वापस लौट रहे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की सूचना प्रतिदिन दिल्ली में उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा द्वारा परिवहन निगम को उपलब्ध कराई जाएगी।

सूडान संकट से निकलकर ऑपरेशन कावेरी की मदद से शुक्रवार को उत्तराखंड के 11 अन्य लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में गिरीश गरकोटी, अब्बल सिंह, भोला सिंह पंवार, अरविंद प्रसाद गैरोला, विनोद रावत, कुलदीप सिंह, गणेश सिंह, राजेश सिंह, बॉबी सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं। इससे पहले तीन और उत्तराखंडवासियों को बृहस्पतिवार देर रात मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे थे।  ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक उत्तराखंड के 24 लोगों को वापस लाया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top