Nainital-Haldwani News

नैनीताल में सख्त नियम, NO मास्क NO एंट्री, जगह-जगह लगाए गए होल्डिंग

Ad

नैनीताल: अनलाॅक-5 के बाद सरोवर नगरी में सैलानियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए डीएम सविन बंसल के दिशा निर्देशन में वृहद प्रचार-प्रसार कार्य जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर प्रारम्भ कर दिया गया है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर नो मास्क नो एंट्री के होर्डिग्स लगा दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड को परेशान करते हैं कोरोना के ये आंकड़े, पिछले 8 दिन में 95 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी: उत्तराखंड रणजी क्रिकेटर कमल कन्याल का विख्यात SG से करार

जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सविन बंसल ने बताया कि नैनीताल में सैलानियों की बड़ी संख्या में आवागमन हो रहा है। इसके दृष्टिगत रखते हुए प्रवेश वाले मार्गों पर नो मास्क-नो एन्ट्री संदेश युक्त होर्डिग्स स्थापित किये गये है। उन्होने बताया कि जनपद के अन्य स्थानों मे भी होर्डिग्स स्थापित किये जाने की योजना है।

यह भी पढ़ें:मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लिस्ट में जुड़ा एक और नाम, जल्द लोन के लिए करें आवेदन

यह भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर प्यार, पंजाब से उत्तराखंड पहुंची नाबालिक लड़की,अब पुलिस की एंट्री
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में कोरोना के संक्रमण को न्यून करने के उददेश्य से हनुमानगढी, क्लर्क क्वाटर हल्द्वानी रोड, रोडवेज बस स्टेशन, तल्लीताल ढांठ, फांसी गधेरा, मालरोड, पंत पार्क, ठंडी सडक,फ्लैटस पार्किग, बीडी पाण्डे चिकित्सालय,नैनीदेवी मन्दिर, मस्जिद तिराहा, राजभवन रोड, नैनीताल क्लब तिहारा, महाअधिवक्ता कार्यालय के निकट, सूखाताल, बारापत्थर,कलक्टेट में होर्डिग्स स्थापित की गई है। प्लैटस होर्डिग्स मे जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं के संदेश को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

यह भी पढ़ें:नैनीताल: छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल निलंबित

यह भी पढ़ें:नैनीताल: छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाले डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल निलंबित

सविन बंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अहम है। हमेें संक्रमण से बचने के लिए क्या ऐतिहात रखने है इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसी को ध्यान मे रखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख पर्यटक स्थलों, आवागमन के मुख्य मार्गो, रोडवेज बस स्टेशनों पर कोरोना से बचने के लिए क्या करे क्या ना करें सम्बन्धी फ्लैक्सी, होर्डिग्स की स्थापना की गई है। डीएम ने कहा प्राधिकरण की ओर से अब तक 25 प्रमुख स्थानों पर फेस मास्क, सेनिटाइजर, साबुन का प्रयोग, सामाजिक दूरी का सदैव ध्यान रखने भीड-भाड वाले स्थानों से दूर रहने, सार्वजनिक यात्रा के दौरान उचित दूरी बनाये रखने के संदेशों को फ्लैक्स होर्डिग्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड:स्कूलों के भविष्य का फैसला 14 अक्टूबर को होगा, विभाग को मिले सुझाव

यह भी पढ़ें:नैनीताल खबर:प्रेमिका से मिलने पहुंचा अधेड़, कहासुनी हुई तो आत्महत्या का किया प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top