Uttarakhand News

उत्तराखंड की बसों में ज्यादा किराया अब नहीं, पूरी क्षमता में बैठेंगे यात्री, नियम लागू

Ad

देहरादून: कुछ देर पहले उत्तराखंड सरकार की ओर से बसों के संचालन हेतु एसओपी जारी की गई है। उत्तराखंड की बसें अब दूसरे राज्यों में भी दौड़ेंगी। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। 22 मार्च से उत्तराखंड की बसों का संचालन दूसरे राज्यों के लिए नहीं हो रहा था।सोमवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने एसओपी जारी की। दूसरे राज्यों में बसों की सेवा के शुरू होने से लोग खुश हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट: DM से लेनी होगी अनुमति, अभ्यास सत्र में 2 बल्लेबाज व 4 बॉलर ही हिस्सा लेंगे

हालांकि उन्हें कोविड के नियमों का पालन करना होगा। दूसरे राज्यों में बसों के संचालन के अलावा जिलों के अंदर भी बसों के संचालन नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब उत्तराखंड की बसों में पूरी क्षमता के अनुसार यात्रियों को बैठाया जाएगा। इसके अलावा किराए में जो बढ़ोतरी की गई थी वह भी नहीं लिया जाएगा। बस में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि जून के आखिरी हफ्ते में उत्तराखंड सरकार ने जिलों के कुछ रूटों में बसों का संचालन शुरू किया था। किराए में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी और केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ही बैठने की अनुमति थी।

वाहन चालक, परिचालक और यात्रियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना और उसका इस्तेमाल करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करना होगा। यात्रा के दौरान फेस कवर और फेस मास्क पहनना जरूरी है। अगर किसी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो ड्राइवर को इसकी सूचना पुलिस थाने और स्वास्थ्य केंद्रों को देनी होगी। अंतरराज्यीय और दूसरे जिलों में यात्रा करने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, चार कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top