Pithoragarh News

अब नहीं लगाने होंगे देहरादून-अल्मोड़ा के चक्कर, जिले में खुल रहा पासपोर्ट ऑफिस

Passport Office
Ad

Pithoragarh News | Passport Office | Uttarakhand News | Government Services | Local Update : सीमांत जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए अल्मोड़ा और देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पिथौरागढ़ में जल्द ही पासपोर्ट कार्यालय शुरू होने जा रहा है।

कलक्ट्रेट परिसर में इसका भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है और प्रशासन ने इसके संचालन की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली हैं।

जिलाधिकारी Ashish Bhatgain ने नए पासपोर्ट कार्यालय और पोस्ट ऑफिस भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय तैयार है…और जल्द ही इसे आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

अब तक जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अल्मोड़ा या देहरादून जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती थी। लंबे समय से जिले में स्थायी पासपोर्ट कार्यालय की मांग की जा रही थी।

करीब छह महीने पहले पासपोर्ट विभाग की टीम ने यहां शिविर लगाकर पासपोर्ट बनाए थे…जिसके बाद स्थानीय लोगों ने स्थायी कार्यालय की मांग तेज कर दी थी।

प्रशासन ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कलक्ट्रेट परिसर में भवन उपलब्ध कराया…जो अब बनकर तैयार है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तय समय के भीतर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं…ताकि जल्द से जल्द कार्यालय का संचालन शुरू हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top