Uttarakhand News

उत्तराखंड: यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, कुछ दिन ऑनलाइन बस टिकट नहीं कर पाएंगे आप

Ad

हल्द्वानी: होली से पहले उत्तराखंड से अपने ग्रह राज्य जाने वाले और उत्तराखंड आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अधिकतर ट्रेनें पैक चल रही हैं। दूसरी ओर उत्तराखंड रोडवेज की ऑफिशियल वेबसाइट बंद पड़ी है। यात्रियों को स्टेशन पहुंचकर अपना टिकट लेना पड़ रहा है और कई बार सीट नहीं होने की वजह से उन्हें इंतजार भी करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार से उत्तराखंड परिवहन निगम की utcon line.uk.gov.in साइट बंद पड़ी है, इससे होली पर्व से पहले यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई है। रोडवेज की साइट पर अगर आप जाएंगे तो वहां पर साइट अपग्रेडेशन डिस्पले होगा। शुक्रवार से शुरू हुई परेशानी अभी तक ठीक नहीं हुई है और यात्री परेशान हैँ।

हल्द्वानी से 150 रोडवेज बस और 10 वोल्वो बसों का संचालन होता है और ऑनलाइन टिकट सुविधा के बंद होने से यात्रियों को मौके पर पहुंचकर टिकट लेना पड़ रहा है। महाप्रबंधक परिवहन निगम दीपक जैन ने बताया कि एक मार्च से व्यवस्था सुचारू कर ली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top