Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नियमों को किया नजरअंदाज, कॉम्प्लेक्स मालिकों को DDA ने जारी किया नोटिस

Ad

हल्द्वानी: अगर आप शहर में कमर्शियल भवन का निर्माण करने का विचार बना रहे हैं तो जिला प्राधिकरण के सभी नियमों का पालन करिएगा क्योंकि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ डीडीए ने कार्यवाही शुरू कर दी है। कोर्ट के निर्देश के बाद प्राधिकरण है 20 बड़े कमर्शियल भवनों के स्वामियों को पार्किंग व्यवस्था हेतु नोटिस जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि हल्द्वानी में कई बड़े कमर्शियल भवनों में पार्किंग व्यवस्था नहीं है और ऐसे में ग्राहकों को मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़ा करना पड़ता है जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है। कांपलेक्स मालिकों ने पार्किंग के स्थान पर ग्राउंड फ्लोर में दुकानें खड़ी कर दी हैं। इसी की शिकायत मिलने के बाद एक्शन लिया जा रहा है।

डीडीए संयुक्त सचिव रिचा सिंह ने कहा कि पार्किंग व्यवस्था नहीं होने की वजह से 20 स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें से 12 स्वामियों ने जवाब दे दिया है और पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बाकियों का इंतजार किया जा रहा है और कोर्ट के निर्देश भविष्य में कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मटरगली में अवैध निर्माण को गिराया गया है और क्योंकि भूमि नजूल की है और इसे नगर निगम को दे दिया गया है। कमर्शियल निर्माण पर प्राधिकरण की संयुक्त सचिव रिचा सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले नक्शे को पास जरूर कराए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top