Sports News

Fact : भारत के खिलाफ ग्रुप में मैच खेलने वाली कोई टीम आजतक नहीं जीती टी20 वर्ल्ड कप

Fact : भारत के खिलाफ ग्रुप में मैच खेलने वाली कोई टीम आजतक नहीं जीती टी20 वर्ल्ड कप
Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट में आंकड़ें और इतिहास ही रोमांच डालने का काम करते हैं। कहा तो यही जाता है इतिहास में बने रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। खैर जो भी हो, क्रिकेट कितना भी आगे निकल जाए, आंकड़ों से आगे कभी नहीं निकल सकता है। कुछ रिकॉर्ड या आंकड़े ऐसे होते हैं जो बस बन जाते हैं। जैसे आपको हैरानी होगी यह जानने में कि आजतक ऐसी कोई टीम टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीती जिसने भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेला हो।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार भी यह रिकॉर्ड नहीं टूट सका। ऑस्ट्रेलिया ने विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड के सपने को चकनाचूर कर दिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड को 172 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। कप्तान विलियमसन ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मार्श और वार्नर की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत छठी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। बता दें कि यह उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब है।

मगर मुद्दा यहां कुछ और है। हमारी बातचीत ऑस्ट्रेलिया ना न्यूजीलैंड नहीं बल्कि 2007 टी20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के इर्द गिर्द घूमने वाली है। दरअसल सातवें टी 20 विश्वकप में दुनिया को छठा विश्व विजेता मिला है। मगर आजतक भारत से ग्रुप में मैच खेलने वाली टीम एक भी टीम टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा पाई है।

टी20 विश्व कप – भारतीय टीम के मुकाबले – विश्व कप विजेता टीम

2009 – बांग्लादेश, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका – पाकिस्तान

2010 – अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका – इंग्लैंड

2012 – अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका – वेस्टइंडीज

2014 – पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया – श्रीलंका

2016 – न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया – वेस्टइंडीज

2021 – पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड, नामीबिया – ऑस्ट्रेलिया

नोट – 2007 में भारत ने ही टी20 विश्व कप जीता था

उक्त आंकड़ों से आपकी हैरानी यकीन में बदली जरूर होगी। हालांकि अगर बीते दिन हुआ फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के पक्ष में रहता तो यह रिकॉर्ड टूट जाता। गौरतलब है कि भारतीय टीम का 2021 विश्व कप में सफऱ अच्छा नहीं रहा। शुरुआत के दो बड़े मुकाबले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत की टीम अगले तीन मैच जीतने के बाद भी सूपर 12 से ही बाहर हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top