Uttarakhand News

उत्तराखंड के प्राइवेट स्कूलों में होगी सरकारी नियुक्ति

हल्द्वानी: प्राइवेट स्कूलों ने फीस में मनमानी की तो यहां करें कॉल, होगी सीक्रेट शिकायत
Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। कई स्कूलों की फीस बढ़ोतरी से लेकर महंगी किताबें लगाने की शिकायत शिक्षा विभाग को मिली और छापेमारी के बाद आरोप सही पाए गए हैं। जिन स्कूलों में अनियमितताएं पाई गई हैं,उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी दौरे में पहुंच शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में भी एक सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्ति होगी। नोडल अधिकारी की नियुक्ति के बाद स्कूलों की मॉनिटरिंग करना आसान होगा और अगर कोई अनियमितताएं पाई जाती हैं तो शिक्षा विभाग तुरंत एक्शन भी लेगा। बता दें कि जांच के बाद हल्द्वानी के 53 स्कूलों में फीस बढ़ोतरी से लेकर बाहरी महंगी किताबें लगाने की बात सामने आईं है और नोटिस जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top