Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में छात्रों को बड़ी राहत, अब किताबों के साथ नोटबुक भी निशुल्क मिलेगी !

Ad

Nainital: Schools: Books: Notebooks: शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देने वाला निर्णय लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब समस्त राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ नोटबुक भी वितरित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि यह निर्णय छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने और उनकी पढ़ाई को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार कक्षावार नोटबुक वितरण की व्यवस्था तय की गई है।

इसके तहत कक्षा 1 से 2 तक के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 नोटबुक, कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों को 3 नोटबुक तथा कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 5 नोटबुक प्रदान की जाएंगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा और उन्हें अध्ययन सामग्री की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इस कदम से विद्यालयों में नामांकन और उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ शिक्षण-सीखने की प्रक्रिया को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top