Breaking News

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 13 नहीं 12 जिलों में होगें चुनाव

Panchayat elections update
Ad

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि इस बार प्रदेश के हरिद्वार जनपद को छोड़कर बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव दो चरणों में होंगे और इसके लिए जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने जिलों में विस्तृत कार्यक्रम जारी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी और 28 जून तक चलेगी…जिसमें उम्मीदवार प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई के बीच होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है।

चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में चुनाव चिह्न 3 जुलाई को वितरित किए जाएंगे और मतदान 10 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में प्रत्याशियों को 8 जुलाई को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और मतदान 15 जुलाई को होगा। आख़िर में दोनों चरणों की मतगणना 19 जुलाई को कराई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी ज़िलों को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top