Dehradun News

अब उत्तराखंड से जयपुर और कानपुर के लिए चलेंगी AC स्लीपर बसें

AC sleeper buses
Ad

UttarakhandTransport  : ACSleeperBus : DehradunToJaipur : DehradunToKanpur : ACDeluxeBus : TravelNews : UttarakhandNews : LongDistanceTravel : उत्तराखंड परिवहन निगम ने लंबी दूरी के यात्रियों के लिए नई सुविधा की घोषणा की है। अब यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा के लिए वातानुकूलित (एसी) स्लीपर कोच और एसी डीलक्स बसें उपलब्ध होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले चरण में छह एसी स्लीपर कोच बसें अनुबंध पर ली गई हैं। इनमें चार बसें देहरादून से कानपुर और जयपुर के लिए और दो बसें हल्द्वानी से जयपुर के लिए संचालित होंगी। इसके अलावा, दिल्ली, आगरा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और लखनऊ के लिए 20 एसी डीलक्स बसें भी शुरू की जाएंगी। ये बसें टू-बाई-टू सीट वाली होंगी और किराया वोल्वो बसों के मुकाबले कम रहेगा….जिससे यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

निगम के महाप्रबंधक क्रांति सिंह ने बताया कि स्लीपर बसें जयपुर और कानपुर के लिए….जबकि एसी डीलक्स बसें दिल्ली, आगरा और अन्य शहरों के लिए संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगर इन बसों के संचालन का परिणाम बेहतर रहा तो संख्या बढ़ाने की संभावना है।

वर्तमान में परिवहन निगम केवल दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और कटरा मार्ग पर सुपर डीलक्स वोल्वो बसें चला रहा है…जिनका किराया साधारण बसों की तुलना में ढाई से तीन गुना अधिक है। पिछले पांच वर्षों में जनरथ एसी बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को या तो महंगी वोल्वो बसों या निजी डग्गामार बसों का सहारा लेना पड़ता था।

निगम ने यात्रियों की सुविधा और लगातार घटती संख्या को देखते हुए यह नई पहल की है….जिससे लंबी दूरी की यात्रा और सस्ती और आरामदायक हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top