Dehradun News

अब बिना लंबी सुनवाई के सुलझ सकते हैं कोर्ट केस, सुप्रीम कोर्ट में होगा ‘समाधान समारोह’

Lok Adalat
Ad

Lok Adalat | Samadhan Samaroh | Supreme Court | Dehradun News | Legal Services Authority | Court Cases | Uttarakhand News : लंबित मामलों के जल्द और आपसी सहमति से निस्तारण के लिए उच्चतम न्यायालय में “समाधान समारोह” के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव Seema Dungarkoti ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत में सुप्रीम कोर्ट में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

इन मामलों में फौजदारी केस, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस, बैंक ऋण और वसूली, दीवानी और वैवाहिक विवाद, बीमा दावे, सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े मामले, शैक्षणिक और सेवा संबंधी विवाद शामिल हैं।

उन्होंने बकहा कि जिन लोगों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं और जो जल्द समाधान चाहते हैं….वे 20 अगस्त 2026 तक अपने मामलों को सूचीबद्ध करा लें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से देहरादून से जुड़े मामलों के पक्षकारों को नोटिस भेजकर प्री-मीटिंग और सुलह वार्ता के लिए बुलाया जा रहा है। यदि दोनों पक्षों में सहमति बनती है…तो मामलों को विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के दूरभाष नंबर 0135-2520873 या ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top