Dehradun News

अब हर ग्रामीण का सपना होगा साकार, पीएम आवास योजना में जुड़ने का सुनहरा मौका!

Ad

देहरादून: जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र के आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में पंजीकरण हेतु सर्वे की सुविधा 18 जून 2025 तक उपलब्ध है। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्रामीणों से अपील की है कि इच्छुक आवासहीन परिवार समय रहते संबंधित विकासखंड के खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर अपना नाम दर्ज करवाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जानकारी दी कि योजना में पंजीकरण के लिए यह अनिवार्य है कि आवेदक परिवार उसी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज हो..जिसमें वह आवेदन करना चाहता है।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि इस सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें और पक्का मकान पाने के अपने सपने को साकार करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top