Uttarakhand News

अब एक आई डोनर चार लोगों की ज़िंदगी करेगा रोशन,एम्स ऋषिकेश के खाते में जुड़ी बड़ी सफलता

Ad

ऋषिकेश: स्वर्ग में अंगों की जरूरत नहीं है, इनकी जरूरत धरती पर रहने वाले लोगों के लिए है। अंग धरती पर रहने वाले लोगों के लिए दुनिया का सबसे अनमोल तोहफा है, जिसे हम एक-दूसरे को बतौर उपहार देकर जीवन को खुशहाल और आबाद बना सकते हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश के आई बैंक ने लैमेलर केराटोप्लास्टी विधि से कॉर्निया ट्रांसप्लांट के काम में सफलता हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब इस विधि से एक आई डोनर चार लोगों की जिंदगी रोशन करेगा। बता दें कॉर्निया प्रत्यारोपण को कॉर्नियल ग्राफ्टिंग भी कहा जाता है। यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है। जिसमें क्षतिग्रस्त या रोगग्रस्त कॉर्निया को कॉर्नियल टिशू (ग्राफ्ट) की ओर से बदल दिया जाता है। जब पूरे कॉर्निया को बदल दिया जाता है, तो इसे टोटल केराटोप्लास्टी के रूप में जाना जाता है और जब कॉर्निया के केवल हिस्से को बदल दिया जाता है, तो इसे लैमेलर केराटोप्लास्टी के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड की अमृता ने यूजीसी नेट परीक्षा में पाए 99.99 प्रतिशत अंक, जापान से मिली है स्कॉलरशिप

यह भी पढ़े:शर्मनाक:दहेज पाने के लिए पत्नी के वीडियो दोस्तों को दिखाता था पति,पुलिस ने दर्ज किया मामला

एम्स आई बैंक की स्वास्थ्य निदेशक एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीती गुप्ता के अनुसार पहले आंख दान करने वाले व्यक्ति की दोनों आई बॉल निकली जाती थी, लेकिन इस विधि डोनर की पूरी आंख न निकालकर सिर्फ कॉर्निया निकाला जाएगा। आई बैंक स्टाफ कॉर्निया निकालने के बाद उसमें कृत्रिम शैल लगा देते हैं। इसके बाद डोनर की आंखें उसी रूप में दिखाई देती हैं, जैसे पहले थी। आपको बता दें लोगों की धारणा है कि मरने के बाद जब व्यक्ति की आंखें निकाल दी जाती हैं, तो उसका चेहरा विकृत हो जाता है।

यह भी कारण है कि लोग आंखें दान करने से कतराते हैं। इधर कोरोना काल में आई बैंक ने कुल 87 कॉर्निया ट्रांसप्लांट करने में सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं कोरोनाकाल के दौरान ही आई बैंक में उपलब्ध कॉर्निया की मदद से 11 लोगों को कॉर्निया प्रत्यारोपण कर उनकी जिंदगी रोशन की गई, जबकि 24 कॉर्नियां दूसरे अस्पतालों को दी गईं। इसके बाद एम्स ऋषिकेश इस उपलब्धि को हासिल करने वाला उत्तराखंड का पहला और अकेला सरकारी संस्थान बन गया है।

यह भी पढ़े:बरातियों को लेकर आ रही बोलेरो खाई में गिरी,एक की मौत, मासूम समेत तीन घायल

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: बेटी ने माता-पिता को घर से निकाला,मकान और 23 लाख रुपए की भी की धोखाधड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top