Dehradun News

अब 30 मिनट में मसूरी! तीन रास्तों से आसान होगी पहाड़ की चढ़ाई

Dehradun Mussoorie Road
Ad

Dehradun Mussoorie Road | Jhajhra Mussoorie Highway | Nitin Gadkari | NHAI Project | Uttarakhand Traffic : देहरादून से मसूरी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari की प्रतिबद्धता के बाद झाझरा-मसूरी टू-लेन हाईवे परियोजना ने रफ्तार पकड़ ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब तक मसूरी जाने के लिए मुख्य रूप से राजपुर रोड का ही सहारा था…जिस पर भारी ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। लेकिन नए मार्ग के बनने के बाद देहरादून से मसूरी के लिए कुल तीन रास्ते उपलब्ध होंगे…जिससे यातायात का दबाव बंट जाएगा और सफर काफी आसान हो जाएगा।

इस नए हाईवे के तैयार होने के बाद मसूरी का सफर महज 30 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। यह मार्ग न केवल तेज और सुरक्षित होगा…बल्कि जाम से भी काफी हद तक राहत दिलाएगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है और सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

पहला पारंपरिक मार्ग देहरादून-राजपुर रोड-कुठालगेट-मसूरी है जहां फिलहाल सबसे ज्यादा दबाव रहता है।
दूसरा किमाड़ी मार्ग है…जो अपेक्षाकृत शांत है…लेकिन बारिश के दौरान अक्सर प्रभावित रहता है।
तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण झाझरा-मसूरी टू-लेन हाईवे होगा…जो भविष्य का मुख्य कॉरिडोर माना जा रहा है।

इस परियोजना के तहत दो बड़ी सुरंगें बनाई जाएंगी…एक जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र के नीचे करीब 2.9 किलोमीटर और दूसरी मसूरी हिल सेक्शन में करीब 2 किलोमीटर लंबी होगी। ये सुरंगें यात्रा को और तेज और सुरक्षित बनाएंगी।

इस हाईवे के बनने से बाहरी ट्रैफिक सीधे बाइपास होकर आगे निकल जाएगा…जिससे शहर के अंदर जाम की समस्या में कमी आएगी। खासकर राजपुर रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

मसूरी में लगातार बढ़ते पर्यटकों की संख्या के कारण ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही है। यही वजह है कि इस नए मार्ग की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिए न सिर्फ देहरादून बल्कि मसूरी और उत्तरकाशी-गंगोत्री रूट तक यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top