Dehradun News

अब मोबाइल से होगी जनगणना, कल से शुरू होगा अभियान… ये जानना जरूरी!

Census 2027 Uttarakhand
Ad

Census 2027 Uttarakhand | Digital Census India | Dehradun News | Census Survey | Digital India : उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 25 अप्रैल से होने जा रही है। इसके तहत पूरे राज्य में “हर द्वार, दस्तक” अभियान चलाकर मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का व्यापक कार्य किया जाएगा।

यह अभियान 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगा…जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। इस दौरान प्रत्येक मकान और भवन से जुड़ी सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित 33 बिंदुओं पर डेटा एकत्र किया जाएगा।

जनगणना निदेशालय के अनुसार, उत्तराखंड में अब तक 62 हजार से अधिक लोगों ने डिजिटल माध्यम से स्व-गणना में भाग लिया है। इसमें देहरादून जिला सबसे आगे रहा, जहां 10,884 लोगों ने खुद अपनी गणना पूरी की।

इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए राज्यभर में 20,859 प्रगणक और 3,670 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं…जिन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। डिजिटल प्रणाली के तहत मोबाइल एप और पोर्टल के जरिए पूरे राज्य को हजारों हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स में बांटकर मैपिंग की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि पहली बार होगा जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी…जो डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जनगणना निदेशालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणकों का सहयोग करें और सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। साथ ही लोगों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top