National News

अब कैंटीन जाने की जरूरत नहीं, फौजी घर बैठे ही मंगा सकेगे सामान

CSD Canteen
Ad

CSD Online Delivery | Defence Ministry India | Army Canteen Service | Ex Servicemen Benefit | Digital CSD : सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के लिए एक नई सुविधा की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है…जल्द ही सीएसडी कैंटीन का सामान घर बैठे मंगाया जा सकेगा।

रक्षा मंत्रालय इस व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी में है। योजना के तहत सीएसडी को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा…जहां से उपभोक्ता अपनी जरूरत का सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे और तय व्यवस्था के तहत उन्हें घर तक पहुंचाया जाएगा।

अभी तक सीएसडी से सामान लेने के लिए कैंटीन तक जाना जरूरी होता है….लेकिन नई प्रणाली लागू होने के बाद यह प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो जाएगी। इससे खासकर उन परिवारों को राहत मिलेगी….जो कैंटीन से दूर रहते हैं।

सीएसडी के माध्यम से मिलने वाला सामान बाजार की तुलना में काफी सस्ता होता है…जिससे बड़ी संख्या में सैन्य परिवार जुड़े हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस नई व्यवस्था पर तेजी से काम किया जा रहा है।

यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा….तो साल के अंत तक यह सुविधा शुरू हो सकती है…जिससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top