Champawat News

अब बनबसा स्टेशन पर भी रुकेगी यह एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Ad

Banbasa Railway Station | Achhnera Tanakpur Express | Champawat : उत्तराखंड के चम्पावत जिले और सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बनबसा रेलवे स्टेशन पर 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह निर्णय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री ने 8 जुलाई 2026 को रेल मंत्रालय से बनबसा स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। इसके बाद रेल मंत्रालय ने प्रस्ताव पर सहमति देते हुए स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति दे दी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह फैसला चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और पर्यटन, व्यापार तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top