Almora News

रामनगर की तरह अल्मोड़ा में भी होगी जंगल सफारी !

Ad

Jungle safari in Almora:- उत्तराखंड राज्य अपनी खूबसूरत वादी, वन्य जीव और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देश भर में जाना जाता है। उत्तराखंड में पर्यटकों का लगाव जितना हिल स्टेशन की तरफ है, उतना ही वन्य जीव के दीदार के लिए नेशनल पार्क और सेंचुरी में भी देखा जाता है। वाइल्ड लाइफ के शौकीन पर्यटक ज्यादातर जंगल सफारी का लुत्फ लेने के लिए नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचते हैं। लेकिन वाइल्डलाइफ के शौकीन पर्यटकों के लिए अब एक और खुशखबरी सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब जल्द पर्यटक अल्मोड़ा में भी जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। जंगल सफारी के दौरान पर्यटक अल्मोड़ा शहर से तकरीबन 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोहान के जंगलों में वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। इस योजना हेतु अल्मोड़ा वन विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है, जिसकी जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। स्वीकृति मिलते ही यहां साइट को डेवलप किया जाएगा ताकि पर्यटक यहां आकर जंगली जानवरों को निहार सकें और प्राकृतिक सौदार्यता का आनंद ले सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि अल्मोड़ा के डीएफओ दीपक सिंह द्वारा शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया है। दीपक सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने वन संरक्षण के लिए प्रस्ताव आगे भेजा था। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। यदि ऐसा होता है तो, यह पहली बार होगा कि किसी पहाड़ी क्षेत्र में जंगल सफारी शुरू की जा सकेगी। जंगल सफारी के इस प्रस्ताव से एक तरफ जहां अल्मोड़ा के पर्यटन में वृद्धि होगी, वहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा।

बता दिया जाए कि अल्मोड़ा आने वाले पर्यटक वर्तमान में जंगली जानवरों को देखने के लिए एनटीडी में स्थित मृग विहार चिड़ियाघर जाते हैं। साल 1978 में स्थापित हुए इस चिड़ियाघर में सफेद बंदर और सफेद हिरण आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं। इसके अलावा यहां आपको तेंदुए, चीतल और सांभर भी दिख जाएंगे। अपनी बातचीत में डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि जंगल सफारी के चलते अब पर्यटक प्राकृतिक परिष्टितियों में भी वन्यजीवों को निहार सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि, करीब 16 किलोमीटर में फैले इस जंगल में बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिमालयी भालू, हिरण समेत कई जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं।मोहान की सीमा जिम कॉर्बेट पार्क से लगी हुई है, जिस वजह से ये जंगली जानवर यहां भी दिख जाते हैं और जंगल सफारी के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प समझा जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top