Dehradun News

उत्तराखंड: कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, आपस में भिड़े दो गुट…जमकर चले लात घूंसे-Video

देहरादून: राजधानी देहरादून में यूं तो कई बार कई तरह के प्रदर्शन होते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से भी विरोध प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी था। हालांकि, वो प्रदर्शन युवाओं द्वारा सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ किए जा रहे थे। भर्ती परीक्षा धांधली के चलते युवा सड़कों पर उतरे हुए थे। मगर ऐसा बहुत कम होता है कि धरना देने वाला गुट आपस में ही बुरी तरह भिड़ जाए। उत्तराखंड में ऐसा हुआ है…

दरअसल, उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें अब आम हो गई हैं। कई बार गुटबाजी के मामले देखने को मिलते रहते हैं। इस बार देहरादून में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन हुआ, जिसमें एनएसयूआई के दो गुट आपस में ही झगड़ पड़े। बता दें कि कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी आए हुए थे।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के पहुंचने पर एनएसयूआई के एक गुट ने विरोध किया। इसी वजह से एनएसयूआई के दो गुट आपस में भिड़ गए। गौरतलब है कि देहरादून में कांग्रेस के चल रहे प्रदर्शन में धरना देने नीरज कुंदन पहुंचे थे। मगर उनके पहुंचते ही एनएसयूआई के दो गुटों में लात घूसे चल गए। कांग्रेस के आपसी झगड़े से सियासत भी गरमा गई है।।

To Top