Chamoli News

NTPC का बड़ा ऐलान,अपने कर्मचारियों व श्रमिकों के परिजनों को देगी 20 लाख का मुआवजा

Ad

चमोली: पिछले रविवार को उत्तराखंड के चमोली में आपदा ने राज्य को हिला कर रख दिया। आपदा में 204 लोग लापता हो गए अब तक 51 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 153 लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से रविवार को मिले 13 शवों में से 11 शवों की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि देर शाम सुरंग और रैणी गांव से बरामद एक-एक शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इन शवों को शवगृह में रखा गया है। शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं एनटीपीसी ने अपने कर्मचारियों व श्रमिकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 20- 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

ऋषिगंगा और तपोवन आपदा में कंपनी के करीब 129 कर्मचारी लापता हो गए हैं। इस बारे में एनटीपीसी के जीएम आरपी अहीरवाल ने कहा कि परियोजना में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आपदा में मारे गए परियोजना के कर्मचारियों को 20 – 20 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की थी। एनटीपीसी के जीएम आरपी अहरवाल का कहना है कि परियोजना के तहत कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा सरकारों की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे से अलग होगा। जिन कर्मचारियों के शव मिल गए हैं उन्हें तुरंत मुआवजा दिया जाएगा वहीं लापता लोगों को कानूनी प्रक्रियां पूरा होने के बाद ही मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top