Nainital-Haldwani News

नैनीताल का बढ़ा मान, बीडी पांडे अस्पताल की नर्स शशिकला पांडे को राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

Ad

नैनीताल: पूरे देश में आज नैनीताल का मान बढ़ा है। बीडी पांडे अस्पताल की नर्स शशिकला पांडे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में सम्मानित किया है। शशिकला पांडे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2021 से नवाजा है। उनके अलावा खटीमा की एएनएम गंगा जोशी को भी यही सम्मान प्राप्त हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने नर्सिंग पेशेवरों को साल 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार दिए। इस प्रोग्राम में नैनीताल शहर स्थित प्रसिद्ध बीडी पांडे पुरुष अस्पताल की मैट्रन शशिकला पांडे (matron Shashikala Pandey of BD Pandey Hospital Nainital) को अवार्ड मिला है।

शशिकला पांडे को कोरोना काल में विपरीत परिस्थितियों में मरीजों की सेवा, कुशल प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति ने ये अवार्ड दिया है। बता दें कि शशिकला पांडे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में दो दशक से अधिक समय से सेवारत हैं। उन्हें कोरोना योद्धा का सम्मान भी मिल चुका है। उन्होंने कोरोना काल में 26 दिन तक एक दृष्टिहीन दिव्यांग व्यक्ति की सेवा की थी। वहीं, खटीमा स्थित नागरिक अस्पताल में एएनएम गंगा जोशी को भी सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top