Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में अपनी बेटी के घर गई महिला, बुजुर्ग पति बोला सौतेले बेटे के साथ भाग गई

File Photo
Ad

बाजपुर: बात का बतंगड़ बन जाना या राई का पहाड़ बन जाना…इस तरह के मुहावरे आपने कई बार सुने होंगे। लेकिन इस बार ऐसा एक मामला भी सामने आया है। जहां पर गलतफहमी की वजह से हड़कंप मच गया। दरअसल एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सौतेले बेटे के साथ भाग गई है। बाद में पता चला कि वह विवाद की वजह से अपनी बेटी के घर चली गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली में तहरीर देते हुए बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसने 11 साल पहले दूसरा विवाह किया था। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। दोनों बेटे शादी के खिलाफ थे, इस वजह से वह घर छोड़कर चले गए थे। अब बुजुर्ग का कहना था कि एक सौतेले बेटे से मां की करीबी बढ़ी तो वह उसके साथ भाग गई और दोनों ने शादी कर ली। वह अपने साथ में ₹20000 भी घर से लेकर चली गई।

शक तो एक बात थी, बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर आरोप लगा दिया। इस मामले की जांच बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी द्वारा की गई। एसआई गोस्वामी ने जानकारी दी और बताया कि महिला किसी के साथ भागी नहीं थी। बल्कि वह पति से विवाद के बाद अपनी बेटी के घर पर रह रही थी। पति की मारपीट से उसे उसका सौतेला बेटा ही बचाता था। इसीलिए बुजुर्ग ने दोनों के ऊपर आरोप लगाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top