Dehradun News

उत्तराखंड में सनसनी, कहासुनी के बाद बुजुर्ग पति ने पत्नी को क्रिकेट बैट से मार डाला

Ad

देहरादून: राज्य में बीते कुछ समय में अपराधिक घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अबकी बार डालनवाला रोड स्थित बलवीर रोड भाजपा कार्यालय के निकट से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक आरोपित ने क्रिकेट बैट से पत्नी की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने कहा कि रेहड़ी लगाने वाले 73 वर्षीय राम सिंह और उनकी 53 वर्षीय पत्नी उषा देवी का पारिवारिक झगड़ा चल रहा था।

सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर इतनी बहस हो गई कि आरोपित ने क्रिकेट बैट मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में पत्नी का शव खुद ही अस्पताल लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपित राम सिंह ने तीन साल पहले ऊषा देवी के साथ विवाह किया था।

उनकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले और दो बेटों की साल 2015, 2016 में मृत्यु हुई थी। खुद भी कैंसर से पीड़ित राम सिंह द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को अस्पताल से मिली थी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपित को हिरासत में ले लिया। अभी पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top