Uttarakhand News

वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

Ad

देहरादून:टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को उत्तराखंड सरकार ने एक और सम्मान दिया है। हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ की उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रविवार को खेल मंत्री डॉ. अरविंद पांडे ने वंदना कटारिया के घर पहुंचे और ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वंदना ने अपनी हॉकी स्टिक के दम पर पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वंदना पर पूरे देश को नाज़ है। उत्तराखंड की बेटी ने ओलंपिक में इतिहास रचा है और ये काफी बड़ी उपलब्धि है। वंदना की सरकार हर संभव मदद करेगी। वापस लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा खेल मंत्री ने कहा कि वंदना के घर तक पहुंचने वाली सड़क मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाएगी। खेल एवं शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय ने भी वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनकी मां और परिजनों को सम्मानित किया। 

ये जानकारी भी सामने आ रही है कि वंदना भारत लौटने पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में भी वह भारतीय दल के साथ हिस्सा लेंगी। रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में खेलते हुए हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। यह मुकाम हासिल करने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीएम ने वंदना को 25 लाख रुपए बतौर सम्मान राशि देने का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top