Election Talks

पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी बना सकती है प्रत्याशी

Ad

देहरादून: चुनाव से पहले भाजपा को भी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है और उसके पुराने साथी दल छोड़ रहे हैं। नरेंद्र नगर से पूर्व विधायक और भाजपा नेता ओम गोपाल रावत कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ओम गोपाल रावत (Om Gopal Rawat) को नरेन्द्र नगर सीट (Narendra Nagar Assembly Seat) से विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) लड़ा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

नरेंद्रनगर से भाजपा ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को टिकट दिया है और इस बात से नाराज होकर ओम गोपाल रावत ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। ओम गोपाल रावत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद नरेंद्र नगर सीट पर चुनाव बहुत दिलचस्प हो गया है। ओम गोपाल रावत उत्तराखंड क्रांति दल से साल 2007 में नरेंद्र नगर सीट से विधायक चुने गए थे। साल 2017 में ओम गोपाल रावत निर्दलीय चुनाव लड़े थे और भाजपा के सुबोध उनियाल ने उन्हें हराया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top