Nainital-Haldwani News

अपराध रोकने के लिए हल्द्वानी में महिला चीता पुलिस की शुरुआत, एक कॉल करेगी हेल्प

Ad

हल्द्वानी। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए अब महिला चीता पुलिस की शुरुआत हो चुकी है। 112 या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। शिकायतकर्ता की ओर से फोन किए जाने के तुरंत बाद महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की मदद के लिए मौके पर पहुंचेंगी। नवरात्र के पहले दिन चीता मोबाइल की महिला जवानों ने हर समय मदद के लिए तैयार रहने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत यह एक बेहतर कदम है, बाजारों में होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं सहित अन्य महिलाओं की शिकायत के निराकरण के लिए यह महिला मोबाईल चीता तत्काल एक्शन लेगी।

यह भी पढ़े:पर्यटन से जुड़े कर्मचारी व ई रिक्शा चालकों को उत्तराखंड सरकार 1-1 हजार रुपए देगी

यह भी पढ़े:आर्मी लवर के लिए खुशखबरी:कुमाऊं रेजीमेंट में 28 दिसंबर से सेना भर्ती रैली

बता दें हंस फाउंडेशन ने नैनीताल जिला पुलिस को 9 स्कूटी दी हैं। एसएसपी ने इन स्कूटियों पर गश्त के लिए एक महिला दरोगा और एक सिपाही चिह्नित की है, ताकि जिला स्तर पर प्राप्त महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार मीणा ने महिला मोबाईल चीता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब यह महिला चीता वाहन महिला अपराधों की रोकथाम के लिए कारगर सिद्ध होंगी।

यह भी पढ़े:पहाड़पानी से हल्द्वानी: प्रेमी से मिलने पहुंची तीन बच्चों की मां, प्रेमी मंगलसूत्र लेकर फरार

यह भी पढ़े:एक और अच्छी खबर, नवरात्र के साथ नोएडा से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू

बता दें कि महिला चीता वाहन अब शहर में उन महिला शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करेगी। जो 112 या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर दी जाएंगी। शिकायतकर्ता की ओर से इन नंबरों में फोन किए जाने पर तत्काल महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की मदद के लिए मौके पर पहुंचेंगी।

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि शुरुआती स्तर पर 9 स्कूटी में से कोतवाली हल्द्वानी को 2, कोतवाली रामनगर को 2, थाना मुखानी को 1, थाना वनभूलपुरा को 1, थाना काठगोदाम को 1 एवं कोतवाली लालकुआं को 1 स्कूटी दी गई है। भविष्य में अन्य थानों पर भी स्कूटी आवंटित कराई जाएंगी।

इस दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एसपी यातायात राजीव मोहन, सीओ शान्तनु पाराशर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल महेश चंद्र कांडपाल, कोतवाल संजय कुमार, टीआई महेश चन्द्रा, सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह, महिला हेल्पलाइन प्रभारी विजया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:TV पर दिखाई देगा पहाड़ का युवा,चंपावत जिले के शुभम का इंडिया टैलेंट फाइट-2 में चयन

यह भी पढ़े:बागेश्वर के सक्षम रौतेला शतरंज में कमाल,इंटरनेशनल खिताब जीता

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top