Uttarakhand News

उत्तराखंड: बिजली बिल का भुगतान घर पर होगा, नई तैयारी में UPCL … आप भी दें अपनी राय

Ad

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में बिजली बिल जमा करने की प्रक्रिया में ग्राहकों को सुविधा देने हेतु कुछ बदलाव होने जा रहा है। ऊर्जा निगम इसकी तैयारी में जुट गया है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बिजली बिलिंग सिस्टम पहले से आधुनिक होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए निगम ने प्लान बनाया है कि बिजली का बिल का भुगतान घर पर ही करने का विकल्प UPCL के उपभोक्ताओं को दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो उपभोक्ता बिजली बिल प्राप्त होते हैं डिजिटल व चैक के माध्यम से बिल जमा कर पाएगा, हालांकि ये सिस्टम कैसा होगा, इसके लिए नई प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार करना पड़ेगा।

इस दिशा में ऊर्जा निगम ने गढ़वाल, कुमाऊं हरिद्वार और रुद्रपुर क्षेत्र के पैकेजवार टेंडर जारी किया है। जिस भी कंपनी का चयन होगा, उसे मीटर रीडिंग, बिल तैयार करने, बिल बांटने, साइट पर ही बिलों का भुगतान प्राप्त करने समेत सभी कामों का निपटारा करना होगा।

ये नई सुविधा विकल्प के रूप में उपभोक्ताओं को दी जाएगी। कई बार होता कि बिल देरी से जमा करने की वजह से लोगों को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। इस तरह की चीजे बुजुर्गों के साथ होती है जो अकेले रहते हैं। उन सभी के लिए मौके पर ही बिजली का भुगतान करने की सुविधा लाभदायक होगी।

इस सुविधा के शुरू होने से बिल पेंडेंसी भी कम होगी और ऑनलाइन भुगतान के रूप में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा भी मिलेगा। ये भी मुमकिन है कि मौके पर ही बिल जमा करने वालों को विभाग छूट का ऑफर भी दे दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top