Uttarakhand News

एक बार फिर ईमानदारी की मिसाल बना देवभूमि उत्तराखण्ड, घटना सोशल मीडिया पर वायरल

Ad

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड की पहचान एक ईमानदार राज्य के रूप में होती है। देशभर में लोग उत्तराखण्ड के लोगों का मान करते है। सोसल मीडिया पर उत्तराखण्ड के लोगों की ईमानदारी पर कई बार पोस्ट सामने आते है। वही एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है जिसने साबित किया है कि प्रदेश अपनी ईमानदारी की छवि से कभी समझौता नहीं कर सकता है। इस बार अल्मोड़ा डिपो के चालक और परिचालक की ईमानदारी सुर्खिया बटोर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक बरेली से लालकुआं आ रहा यात्री का बैग बस पर ही छुट गया। बस अल्मोड़ा डिपो की थी।  बस जब अपनी आखिरी मंजिल अल्मोड़ा पहुंची तो चालक और परिचालक को एक बैग पड़ा मिला। उन्होंने बैग की पहचान के लिए उसकी तालाशी की तो उसमें एक मोबाइल और 22 हजार रुपए मिले। उसके बाद बस चालक व परिचालक इस बारे में हल्द्वानी में जानकारी दी। बुधवार को ये बैग कर्माचारी यूनियन के सामने हल्द्वानी डिपो में यात्री को वापस कर दिया गया। इस दौरान यूनियन के अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि चालक जगदीश टम्टा और परिचालक सतीश चंद्र जैसे लोगों के कारण ही हमारे राज्य और यहां के निवासियों का देश भर में मान हैं।इस घटना के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग ईमानदारी को देवभूमि के संस्कार कह रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top