Uttarakhand News

उत्तराखंड में नई तैयारी, कॉलेजो में एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक दीक्षांत और एक चुनाव…

11 व 12 नवंबर को होंगे एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन, इन दस्तावेजों को मत भूल जाना
Ad

Uttarakhand News: हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने गौलापार स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में बैठक लेते हुए राज्य में मौजूद महाविद्यालय शिक्षा के स्तर को बेहतर किए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर 25 मॉडल महाविद्यालयों को चुना जाएगा। जिनके लिए 172 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के 81 डिग्री कॉलेज में आईटी लैब, कंप्यूटर लैब और वाचनालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक दीक्षांत और एक चुनाव लागू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री ने ये भी बताया कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के पास था, साथ ही इस बार 67 हजार छात्रों ने उच्च शिक्षा में प्रवेश लिया है। उत्तराखंड के हर ब्लॉक में महाविद्यालय खोले जा रहे हैं, 2024 तक प्रदेश के सभी महाविद्यालय पूरी तरह से बन जाए, ताकि कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रह सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top