Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के ज्वैलर्स को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार,फेसबुक बना विवाद की वजह

Ad

हल्द्वानी: ज्वैलर को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। राजीव वर्मा निवासी हीरानगर हल्द्वानी द्वारा पुलिस को सूचना दी कि मनोज अधिकारी नाम के व्यक्ति द्वारा टेली फोन से जान से मारने की धमकी दी जा रही है । इस संबंध में थाना हल्द्वानी पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना SI राजवीर सिंह नेगी चौकी प्रभारी हीरानगर द्वारा प्रारम्भ की गयी ।

ज्वैलर व्यापारी राजीव वर्मा को फोन पर धमकी मिलने के मामले की संवेदन शीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम का गठन किया गया । पुलिस की विवेचना में सामने आया कि राजीव को धमकी देने वाला व्यक्ति उनके परिचित ज्वैलर पंकज वर्मा को भी धमकी दे रहा था। इस संबंध में थाना हल्द्वानी में मु0अ0सं0 87/21 धारा 506 भादवि व मु0अ0स0 140/2021 धारा 452/506 में मनोज अधिकारी के नाम केस दर्ज हुआ था। पुलिस टीम द्वारा मनोज अधिकारी उपरोक्त को एक अदद तमन्चे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियुक्त की गिरफ्तारी व पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संजीव वर्मा व राजीव वर्मा उपरोक्त का भांजा जिसका नाम सिद्ध वर्मा है उसका फेसबुक के माध्यम से किसी महिला से दोस्ती हुई थी। उसी महिला से मनोज अधिकारी उपरोक्त की भी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गयी थी और दोनों उस महिला को फेसबुक के माध्यम से ही मैसेज भेजा करते थे। जब एक दूसरे ने फेसबुक पर उक्त महिला को मैसेज भेजे हुए मैसेज पढे तो फेसबुक पर ही दोनों की आपस में बहस हुई।

दोनो ने एक दूसरे का नम्बर लिया और गाली गलौज फोन से होने लगी । सिद्ध वर्मा ने मनोज अधिकारी की शिकायत अपने मामा राजीव वर्मा व संजीव वर्मा व इनके मित्र पंकज वर्मा से की तो पंकज वर्मा और मनोज अधिकारी की फोन पर गाली गलौज होने लगी । जिस कारण पंकज वर्मा ने मनोज अधिकारी के ऊपर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का एक मुकदमा पंजीकृत करा दिया फिर भी दोनों की बीच फोन पर गाली गलौज चलती रही ।

एक दिन पुनः मनोज अधिकारी अपने आपराधिक किश्म के दोस्तों रोहित राजा व सौरभ चौधरी जो दोनों उ0प्र0 के हैं के साथ मिलकर तमन्चे, पिस्टल, रिवाल्वर से लैस होकर पंकज वर्मा की दुकान पर गये और फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर आय़े । किन्तु फिर राजीव वर्मा, संजीव वर्मा, पंकज वर्मा के फोन पर आपस में बातचीत व गालीगलौज होती रही । इसी कारण मनोज अधिकारी द्वारा राजीव वर्मा को धमकाते हुए पैसे मांगने शुरू कर दिये । पैस न मिलने पर वह अपने मित्र अजय बाबा से भी राजीव वर्मा को पैसों की मांग करने के लिए फोन कराने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा जिस कारण यह मुकदमा राजीव वर्मा द्वारा मनोज अधिकारी के खिलाफ पंजीकृत कराय़ा । अजय बाबा की तलाश जारी है उक्त मनोज अधिकारी द्वारा राजीव वर्मा , पंकज वर्मा की रंगदारी मांगने के लिए लारेन्स सोफू ग्रुप के सदस्य अजय बाबा से सम्पर्क कर उनसे फोन करवाता था

अभि0 का आपराधिक इतिहास:-
1- मु0अ0सं0 87/2021 धारा 506 भादवि
2- मु0अ0सं0 140/21 धारा 452/506 भादवि
3- मु0अ0सं0 365/2021 धारा 506 /387 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
अभि0 से बरामदगी:- एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम:-
उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी
उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह बिष्ट
हे0कानि0 प्रो0 कुशल सिंह नगरकोटी
कानि0 देशदीपक
कानि0 विनोद राणा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top