Almora News

रानीखेत में 12वीं के छात्र की दम घुटने से मौत, बड़ा दुख लेकर आया नया साल

Ad

अल्मोड़ा: रानीखेत के एक गांव में नए साल का जश्न तब मातम में बदल गया जब एक 12वीं कक्षा का छात्र अपने दो दोस्तों के साथ बेहोश हो गया। अंगीठी की गैस की वजह से छात्र बेहोश हुए। जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। बाकी दो बच्चों का रानीखेत अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय विकास पुत्र लीलाराम खिरखेत जीआईसी में 12वीं क्लास का छात्र है। बताया जा रहा है कि विकास अपने दो चचेरे भाईयों के साथ नए साल का जश्न मनाने के दौरान देर रात अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सो गया था।

इस अंगीठी की गैस की वजह से तीनों लोग बेसुध हो गए। जब सुबह हुई तो परिजनों के दरवाजा खटखटाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद दरवाजा तोड़ना पड़ा। तब परिजनों को पता चला कि तीनों बेहोश हैं। उन्हें रानीखेत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तबतक विकास की मौत हो चुकी थी। दो बेहोश बच्चों का रानीखेत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top