Nainital-Haldwani News

खेलेगा इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया मुहिम को आगे बढ़ाता वैंडी स्कूल

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वेंडी पब्लिक स्कूल पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी काफी महत्व देता है। स्कूल के विद्यार्थी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कामयाबी भी हासिल कर चुके हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में एक दिवसीय खो-खो एवं मार्शल आर्ट से ही जुड़े गेम फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक विकल बवाडी़ जी द्वारा शुभारंभ किया गया। जिसमें वारियर्स मार्शल आर्ट एकेडमी एवं स्कूल सहित कई बच्चों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

वॉरियर्स मार्शलआर्ट एकेडमी के कोच सौरभ गौड़ एवं सौरभ सनवाल जी द्वारा बच्चों को खो- खो एवं फेंसिंग (तलवारबाजी)के गुणों से अवगत कराया गया। विकल बवाडी ने कहा कि अब चीजे पहले की तरह सामान्य हो रही हैं तो सुरक्षा के साथ हम इन गतिविधियों को शुरू कर रहे हैं। बच्चे घरों के अंदर बंद रहे हैं और खेलों के माध्यम से उन्हें मोटिवेट करने का काम कर सकते हैं। छोटी उम्र में बच्चे खेल को काफी उत्साहित रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top