Nainital-Haldwani News

नैनीताल झील से फिर बरामद हुआ एक शव, मृतक के भाई ने पुलिस से कहा…आप ही कर दो अंतिम संस्कार!

Ad

नैनीताल: आज सुबह एक बार फिर नैनी झील से एक शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद से शहर भर में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने झील के किनारे पहुंचकर शव को बाहर निकाला। बता दें कि मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला है। जिससे उसकी पहचान हो पाई है। मौत के कारणों का पुलिस अभी भी पता लगा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे नैनीताल स्थित तल्लीताल डांठ के पास कुछ राहगीरों को झील में शव दिखा। जिसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर एसआई त्रिवेणी जोशी अपनी टीम के साथ पहुंचे। दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड के विपिन, मनोज भट्ट और अन्य कर्मी भी आ गए।

पुलिस ने नाव की मदद लेकर शव को फांसी गधेरा क्षेत्र में झील से बाहर निकाला। बता दें कि मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से मोबाइल बरामद हुआ। युवक की पहचान राहुल पुत्र गरीब दास निवासी दुर्गापुर हरिनगर के रूप में हुई है। एसआई त्रिवेणी जोशी ने जानकारी दी और बताया कि मृतक के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा।

वही जब पुलिस ने मृतक के मोबाइल से एक नंबर पर कॉल लगाया तो युवक ने खुद को भरतपुर राजस्थान निवासी मृतक का भाई बताया। उसने कहा कि भाई कुछ दिन पहले घर से भाग गया था। आप लोग उसका खुद ही अंतिम संस्कार कर दो। फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। बताया जा रहा है कि मृतक शादी विवाह में ढोल बजाने का काम करता था। यह हादसा है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top