Nainital-Haldwani News

दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आकर युवक की हुई मौत, सूचना के बाद पहुंची पुलिस !

Ad

हल्द्वानी: जिले में ट्रेन की चपेट में आकर मौत का एक नया मामला सामने आया है। मामला रामनगर का है। मंगलवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया है। अज्ञात दिल्ली के लिए चलने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आया था।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बसई के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कोई हादसा था या युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या तो नहीं की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top