Champawat News

उत्तराखंड से चलने वाली 5 ट्रेनों का बदला समय, बरेली और मथुरा जाने वाली ट्रेन भी शामिल

Ad

टनकपुर: उत्तराखंड में कई ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। रेलवे ने टनकपुर से चलने वाली पांच ट्रेन के समय में बदलाव किया है। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने जानकारी दी कि टनकपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होने वाली टनकपुर-मथुरा (05062) विशेष ट्रेन अब सुबह 4:45 बजे रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा टनकपुर से पीलीभीत के लिए सुबह 6:50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05394) अब 7:05 बजे, टनकपुर से कासगंज के लिए दोपहर 12:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05342) अब दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इसी तरह टनकपुर से बरेली के लिए दोपहर 3:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05322) अब 3:30 बजे और टनकपुर से पीलीभीत के लिए शाम 6:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05392) अब शाम 5:30 बजे रवाना होगी। उन्होंने सभी यात्रिओं से अपील की है कि वो नई समय के साथ ही अपनी यात्रा को सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top