Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के सती मिष्ठान भंडार में काम करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत

Ad

हल्द्वानी के सती मिष्ठान भंडार में काम करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत

हल्द्वानी। करंट लगने से दो दिन पूर्व कालाढूंगी रोड स्थित सती मिष्ठान भंडार में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मृतक दुकान में काउंटर की सफाई कर रहा था। वहीं दुकान स्वामी ने बताया कि धुलाई के लिए पानी की मोटर चला रखी थी तभी तार के उपर काउंटर रख दिया और यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:नवंबर में खुल सकते हैं उत्तराखंड के कॉलेज, हफ्तेभर में फैसला लिया जाएगा

यह भी पढ़े:बागेश्वर के सक्षम रौतेला शतरंज में कमाल,इंटरनेशनल खिताब जीता

जानकारी के अनुसार कालाढूंगी चौराहे स्थित सती मिष्ठान भंडार में कार्यरत कर्मचारी पुष्कर बोरा(38) निवासी गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ शनिवार की रात दुकान बंद होने के बाद मोटर लगाकर सफाई कर रहा था। इसी समय करंट लगने से वह बेहोश होकर फर्श पर गिर गया। उसकी चीख पुकार सुनकर दूसरा कर्मचारी राकेश जब उसके बचाने के लिए गया तो उसे भी कंरट लग गया, और वह झटक गया। इसके बाद दुकान स्वामी व कर्मचारियों की मदद से पुष्कर को उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े:एक और अच्छी खबर, नवरात्र के साथ नोएडा से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू

यह भी पढ़े:TV पर दिखाई देगा पहाड़ का युवा,चंपावत जिले के शुभम का इंडिया टैलेंट फाइट-2 में चयन

बताया जा रहा है कि मृतक सती मिष्ठान भंडार में पिछले 18 सालों से काम करता था। वह अपने परिवार के साथ ही हल्द्वानी में रहता है अभी कुछ माह पूर्व ही मृतक के बच्चे अपने घर गंगोलीहाट गए हुए है। मृतक पुष्कर के एक लड़का एक लड़की है। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।

यह भी पढ़े:पर्यटन से जुड़े कर्मचारी व ई रिक्शा चालकों को उत्तराखंड सरकार 1-1 हजार रुपए देगी

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा से एक हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर पंच केदार पहुंचे तीन युवक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top