Chamoli News

पहाड़ से दुखद खबर, ALTO कार खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

Ad

चमोली: जनपद चमोली से एक दुखद खबर अभी अभी सामने आई है। घाट क्षेत्र में भेंटी रोड पर लाखी मोड़ के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक एक आल्टो कार घाट क्षेत्र में भेंटी रोड पर लाखी मोड के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खाई में पलट गई। जिस वजब से 32 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी बांज बगड़ घाट की मौत हो गई। साथ ही 40 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम भेंटी घायल हुए। जिनका इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top