Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा, कार पर बोल्डर गिरने से एक पर्यटक की मौत

Ad

नैनीताल: बारिश के कारण पहाड़ों पर खतरा मंडरा रहा है। सड़क पर मलबा आने से उत्तर प्रदेश के पर्यटक की मौत हो गई है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पर्यटकों की कार पर मलबा गिर गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। बता दें इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के रहने वाले जितेंद्र दिवाकर उम्र 35 वर्ष अपने साथी प्रवीण चौधरी, अभय और अक्षय सभी निवासी उत्तर प्रदेश के साथ कार संख्या यूपी 21 सी यू 7632 से पहाड़ की तरफ घूमने आए थे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र से कुछ दूर आगे पहाड़ी से अचानक उनकी कार पर मलबा गिर गया।

जिसकी वजह से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे तैसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने आकर वाहन के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। लेकिन जितेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बता दें कि मृतक दवा का कारोबारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top