Nainital-Haldwani News

काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ बदलाव, रेलवे ने बढ़ाया एक और स्टॉपेज

Ad

Uttarakhand: Ranikhet Express: Train: रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव आगे बढ़ा दिया है। इससे इस रूट पर यात्रा कर रहे लोगों को बड़ा फायदा होगा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15013/15014 जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का उत्तर पश्चिम रेलवे के ओसियां स्टेशन पर पूर्व से दिया जा रहा, अस्थाई ठहराव 31 जनवरी, 2025 तक प्रदान किया जायेगा। बता दें कि 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस ओसियां स्टेशन पर 07.04 बजे पहुँचकर 07.06 बजे छूटती है। वापसी यात्रा में 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस ओसियां स्टेशन पर 17.52 बजे पहुँचकर 17.54 बजे छूटती है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top