Uttarakhand News

ITBP जवानों की बहस में चली गोली, उत्तराखंड निवासी जवान की मौत

Ad

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवानों के बीच बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक कांस्टेबल ने अपने तीन साथियों पर गोली चला दी और इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उधमपुर में आठवीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने गोली मारकर अपने तीन साथियों को घायल कर दिया। आईटीबीपी ने कहा, बाद में उसने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात एक एडहॉक बटालियन का हिस्सा था। घटना शनिवार दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है जो देविका घाट सामुदायिक केंद्र, उधमपुर में हुई।

कांस्टेबल, जीडी भूपेंद्र सिंह आईटीबीपी की दूसरी एडहॉक बटालियन की एफ कंपनी का हिस्सा थे। वह उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले थे। गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सुरक्षित हैं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top