Chamoli News

पहाड़ में दुखद हादसा, घूमकर लौट रहे शख्स की कार खाई में गिरी, मौत

Ad

चमोली: नीति घाटी की ओर घूमने गया एक शख्स वहां से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया। वाहन खाई में गिर जाने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। चमोली जिले से खबर है। जहां द्रोणागिरि मार्ग पर सुराहीथोता के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल , मामला बीती रात का है जब थाना जोशीमठ की तरफ से SDRF टीम को द्रोणागिरि मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई गिर जाने की सूचाना मिली। जिसके बा द SDRF टीम ने घटनास्थल पर देखा कि गुरखा रेजिमेंट का वाहन (UK15C 9007) खाई में गिरा है।

वाहन में सवार अकेले व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया गया है कि वाहन सवार नीति घाटी की ओर घूमने गया था और वापस आते समय वाहन फिसलने से अनियंत्रित होने पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि शव को कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक लाकर सिविल पुलिस को सौपा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top