Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर खाई में मिला युवक, लोगों ने समझा मृत, मचा हंगामा

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल हल्द्वानी रोड से बड़ी खबर। यहां पर एक युवक खाई में पड़ा हुआ मिला है। जो बेसुध बताया जा रहा है। राहगीरों के द्वारा सूचना मिलने के उपरांत पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू किया है। बीडी पांडे अस्पताल में युवक को भर्ती करा दिया गया है। माना जा रहा है कि वह बीती रात खाई में गिरा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नगर में प्लंबर का काम करने वाला मनोरा निवासी प्रदीप शुक्रवार देर रात जब नैनीताल से पैदल अपने घर जा रहा था। तभी हल्द्वानी रोड पर कूड़ा खड्ड के पास संतुलन खोते हुअ ए खाई में गिर गया। इस दौरान वह बेहोश भी हो गया। सुबह जब हनुमानगढ़ी से कुछ लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उन्होंने उसे मृत समझकर पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस की टीम ने अग्निशमन कर्मचारियों के साथ उस व्यक्ति को खाई से निकाला और फौरन 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने जानकारी दी और बताया कि युवक का इलाज किया गया और उसे अब होश आ गया है। उसने बताया है कि वह असंतुलित होकर खाई में गिरा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top